राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेद्दी' का शनिवार, 23 मई को म्यूजिक लॉन्च इवेंट था। इसमें राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, एआर रहमान और फिल्म की पूरी कास्ट-क्रू मौजूद था। इवेंट के दौरान राम चरण से कहा गया कि वह देश के कुछ बड़े क्रिकेट स्टार्स को कुछ शब्दों में डिस्क्राइब करें। लेकिन इस रैपिड फायर राउंड के दौरान राम चरण ने जो जवाब दिए और जो ब्लंडर किया, उससे सभी हैरान रह गए।
राम चरण ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक के बारे में पूछे जाने पर अपने अंदाज में उनके बारे में बताया, लेकिन जब जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछा गया तो वह भूल ही गए कि वह क्रिकेटर हैं। एक्टर ने जसप्रीत को गलती से फुटबॉलर बता दिया, और बोले, 'जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल पसंद है और फुटबॉल को इतने आगे बढ़ा रहे हो। लव यू सर।' राम चरण का यह वीडियो X पर वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स ने एक्टर का मजाक उड़ाया और मीम बनाए। हालांकि, बाद में राम चरण को एहसास हुआ कि उन्होंने कितना बड़ा ब्लंडर कर दिया है। उन्होंने 24 मई को आधी रात को सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। साथ ही कहा कि वह वाकई उनकी दिल से इज्जत करते हैं, फैन हैं पर उनकी गलती एक इंसानी भूल थी।
0 Comments